E-Mail ID
Password
    Forget Password ? Click Here

GuidanceClinicIndia Pvt. Ltd., मूलभूत रूप से मनोविज्ञान के उन छात्रों को प्रोत्साहन तथा कार्य के अवसर प्रदान करती है जो इस शास्त्र के Cognitive Psychology, Guidance and Counseling, Social Psychology ,Personality Clinical Psychology, Organizational Psychology ,Industrial Psychology, Human relationship जैसे क्षेत्रों से संबंधित किसी भी प्रकार के अनुसंधान में रुचि रखते हैं।

Projects/Theses को Sponsor करने के अतिरिक्त GuidanceClinicIndia द्वारा स्वयं के Projects भी संचालित किए जाते हैं । हमारी संस्था से जुड़ने के लिए भारत में स्थित किसी भी University के मनोविज्ञान के स्नातक व स्नातकोत्तर स्तर के छात्रों का स्वागत है।

How to Apply

Project/Thesis की Sponsorship के लिए Date of Birth सहित अपना Bio-Data या Resume Hindi या English में भेजें। आपके Guide या Supervisor द्वारा फाइनल किए गए अपने प्रॉजेक्ट प्रपोसल के साथ, निम्नलिखित विषय पर अंग्रेज़ी या अपनी मातृ भाषा में लगभग 300 शब्दों का एक स्वलिखित निबंध भी भेजें:

विषय - आपने मनोविज्ञान विषय क्यों चुना और इस विषय से आपकी  क्या अपेक्षाएं है ?

साथ हीGuidance Clinic India Pvt. Ltd.के नाम 500/- का, इंदौर में देय Demand Draft भी भेजें। यदि आप मेल कर रहे हों तो उसमें जारीकर्ता बैंक का नाम, Demand Draft का नंबर, तिथि, आदि का स्पष्ट विवरण दें।

 Regional languages में प्रॉजेक्ट तैयार करने वालों को प्राथमिकता दी जावेगी। प्रॉजेक्ट पर समुचित निर्णय के बाद GuidanceClinicIndia में आपको एक Comprehensive Interviewके लिए आमंत्रित किया जावेगा जहाँ आपके ज्ञान कौशल के आधार पर आपका चुनाव किया जावेगा।

 साक्षात्कार के लिए किसी प्रकार का यात्रा भत्ता अथवा कोई अन्य भत्ता स्वीकार्य नहीं होगा।

BA/B. Sc. के आधार पर चयनित विद्यार्थियों को अपना प्रॉजेक्ट अधिकतम 5 से 7 माह में पूरा करना होगा।

 MA/M Sc के आधार पर चयनित विद्यार्थियों को अपना प्रॉजेक्ट अधिकतम 6 माह में पूरा करना होगा। साक्षात्कार के लिए किसी प्रकार का यात्रा भत्ता अथवा कोई अन्य भत्ता स्वीकार्य नहीं होगा।

साक्षात्कार के समय कृपयाGuidance Clinic India Pvt. Ltd.को देय रु. 500/- का DD भी साथ लावें।

आपका प्रॉजेक्ट प्रपोज़ल स्वीकार कर लिए जाने पर आवश्यक संसाधन जुटाने, यात्रा व्यय  तथा एक Conference में आपको भेजने का पूरा खर्च GuidanceClinicIndia द्वारा वहन किया जावेगा । साथ ही Project/ Thesis पर होने वाला खर्च भी GuidanceClinicIndia वहन करेगी।

 GuidanceClinicIndia एक पूर्णत: स्ववित्तीय संगठन है। किसी भी प्रॉजेक्ट को Sponsor करने न करने के विषय में GuidanceClinicIndia के निर्णायक मंडल का निर्णय अंतिम होगा व इस विषय में किसी भी प्रकार के वाद या प्रश्न प्रति-प्रश्न की कोई गुंजाइश नहीं होगी।

किसी भी प्रकार के विवाद की दशा में न्याय क्षेत्र इंदौर स्थित न्यायालयों का ही होगा ।

Name
Email
Age
Mobile
Inquiry
 

Health Resources

 

Content on this page requires a newer version of Adobe Flash Player.

Get Adobe Flash player