Content on this page requires a newer version of Adobe Flash Player.

Get Adobe Flash player

E-Mail ID
Password
    Forget Password ? Click Here

सर्वज्ञ फाउन्डेशन जो कि एक अशासकीय संगठन है।

जिसके मुख्य  उद्देश्य है

  •  छात्रों को व्यक्तियों को आयु के प्रत्येक स्तर पर तथा जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सभी प्रकार का मार्गदर्शन एवं परामर्श सेवा उपलब्ध कराना ।
  • · बचपन बचाने तथा बच्चों के मानसिक स्वाथ्य के प्रति कार्यक्रम संचालित करना।
  • · जल संरक्षण के क्षेत्र में कार्यक्रम संचालित करना।
  • · कृषकों के जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित करना।
  • · शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करना।
  • · ग्रामीण छात्रों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना, और रोजगार के साधन निर्मित करने में उनकी  मदद करना ।
  • · शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मार्गदर्शन एवं परामर्श सेवा के प्रति जागृति फैलाना।
  • · शहरी क्षैत्र में योग तथा ध्यान केन्द्र के माध्यम से सामाजिक मानसिक स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागृत करना।
  • · छात्रों  को व्यावसायिक उन्नति के लिए मार्गदर्शन सेवा उपलब्ध कराना तथा संसाधन निर्मित करने में हरसंभव मदद करना।
  • · सामाजिक संरचना में मूल्यों के प्रति जाग्रति लाना तथा मूल्यों के हास को रोकने के कार्यक्रम संचालित करना।
  • · प्रदूषण निवारण के कार्यक्रम संचालित करना और जन जागृति लाना।
  • · औषधिय पौधों की खेती को प्रोत्साहन देना।
  • · फसलों और फलों के स्थानीय बीजों को संरक्षण देना।
  • · लोक कलाओं को संरक्षण प्रदान करना और इस हेतु प्रोत्साहन देना।
  • · लोक भाषा एवं संस्कृति को संरक्षण प्रदान करना।
प्रत्येक व्यक्ति का अपने राष्ट्र के प्रति कुछ उत्तरदायित्व होता है। देश के मानव संसाधन को अधिक से अधिक सुमृद्ध सुशिक्षित तथा मानसिक रूप से सक्षम होना चाहिए । राष्ट्र का प्रत्येक व्यक्ति प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से उसका मानव संसाधन होता है। किसी भी राष्ट्र का मानव संसाधन उस राष्ट्र की अमूल्य निधि होता है।हमारा प्रयास या हमारी दृष्टि भारत के मानव संसाधन को सही दिशा में तथा सही समय में कार्य करने के लिए प्रेरित करना है। हम चाहते है हर व्यक्ति उसकी संपूर्ण योग्यताओं को वस्तुष्ठि रूप से जाने तथा उसके अनुसार अपना निर्णय ले। हमारा प्रयास छात्र व्यक्ति को उसकी स्वयम्‌ की क्षमताओं से परिचित कराना है ताकि वह उसके अनुरूप राष्ट्र तथा समाज की उत्पादकता में  अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सके । हमारा प्रयास प्रत्येक व्यक्ति छात्र पर व्यक्तिगत रूप से उसके संपूर्ण  विकास जैसे शैक्षिक सामाजिक  सांस्कृतिक सांवेगिक दार्शनिक आर्थिक  क्षैत्रों में सुसमृद्ध बनाने में उसकी हर संभव सहायता प्रदान करना है।.

 

Health Resources

 

Content on this page requires a newer version of Adobe Flash Player.

Get Adobe Flash player